मुझे नवाज, माहिरा जैसा अभिनय करना होगा : शाहरुख
(India) उनका कहना है कि उन्हें अब उन जैसा बेहतरीन अभिनय करने के लिए कमर कसनी पड़ेगी। शाहरुख ने यहां सोमवार को फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर के लॉन्च पर कहा, ‘फिल्म ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान हैं। वे दोनों बहुत ही मंजे हुए कलाकार हैं। मेरे खयाल से फिल्म की कास्ट वाकई में उम्दा है।’ किंग खान ने कहा, ‘अब मुझे मेहनत करनी होगी और उनके जैसा अभिनय करना होगा।’ माहिरा भारत में अपने सफल टेलीविजन धारावाहिक ‘हमसफर’ की बदौलत मशहूर हुई हैं। राहुल ढोलकिया निर्देशित और फरहान अख्तर एवं रितेश सिद्धवानी द्वारा सह-निर्मित ‘रईस’ में माहिरा की जोड़ी शाहरुख के साथ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।