बैंगलुरु में स्कूल परिसर में ही 8 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण
(Anekal, Bangalore) यौन शोषण का आरोप स्कूल शिक्षक पर लगा है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रशासन से टीचर को बर्खास्त करने और उसे उनके हवाले करने की मांग की। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर जब पुलिस आरोपी शिक्षक को लेकर निकली तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया। स्कूल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आठ वर्षीय पीड़ित छात्रा ने अपने ही स्कूल के टीचर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इससे पहले एक प्राइवेट स्कूल में हाल ही में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।