(Amber, Jaipur)
बीकानेर में ज़मीनों के पट्टे निरस्त होने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है... साथ ही इस मामले मौजूदा सरकार पर निशाना भी साधा है... पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस मामले में वाड्रा का नाम तो सिर्फ इसलिए घसीटा जा रहा है... क्योंकि वे सोनिया गांधी के दामाद है... वहीं गहलोत ने कहा कि इस ज़मीन के पट्टे फर्जी तरीके से किसके समय में जारी किए गए है... और जिसने पट्टे फर्जी तरीके से जारी कराए उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?... इसके साथ ही पूर्व मुख्यमन्त्री ने रॉबर्ड वाड्रा, वैभव गहलोत और सीएम के पुत्र दुष्यंत सिंह के मामलों की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग एक बार फिर दोहराई है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।