(DELHI, International)
एक टीवी चैनल से बात करते हुए तरार ने कहा, "अगर वे मुझसे कुछ भी पूछना चाहते हैं, अगर वे मुझे किसी भी तरह का सवाल पूछते हैं तो मैं जवाब दे सकती हूं।" तरार का बयान दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मामले दर्ज करने के एक दिन बाद आया है। गौरतलब है कि अपनी मौत से कुछ वक्त पहले सुनंदा ने तरार को आईएसआई का एजेंट बताया था। साथ ही सुनंदा ने कहा था कि कथित तौर पर तरार उनके पति शशि थरूर पर नजर रख रही है। जिस पर तरार का कहना है कि सुनंदा के ट्वीट्स का जवाब देना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। उनके ट्वीट्स के जवाब का मुझे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। क्या मैं एक आईएसआई एजेंट की तरह दिखती हूं? सुनंदा की मौत से एक दिन पहले ही थरूर के साथ तरार के कथित संबंधों को लेकर सुनंदा की तरार के साथ टि्वटर पर बहस हुई थी। 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में सुनंदा का शव मिला था। जिसके बाद उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया था। लेकिन करीब एक साल बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी मौत को अप्राकृतिक बताते हुए अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।