(Amber, Jaipur)
पंचायत चुनाव में जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के नाम वापसी का आज आखिरी दिन है, दोपहर बाद पहले चरण की तस्वीर साफ हो जाएगी । इससे पहले बुधवार को नामांकनों की जांच हुई। जिला परिषद सदस्यों के लिए 62 अभ्यर्थियों ने 74 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन की जांच के बाद 46 अभ्यर्थियों के 51 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। जिला परिषद सदस्यों के 16 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गए है। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 24 से 3, वार्ड संख्या 25, 27 28 से एक-एक, वार्ड संख्या 29 से दो, वार्ड संख्या 33 से 2, 37 से एक, वार्ड संख्या 40 41 से दो-दो प्रत्याशियों एवं वार्ड संख्या 42 से एक प्रत्याशी का नामांकन सही पाया गया। जयपुर में पंचायत चुनावों के लिए पहले चरण के होने वाले चुनावों के लिए मतदान दलों की रवानगी 15 जनवरी को की जाएगी। सीकर रोड़ के भवानी निकेतन काॅलेज से दूदू और शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान कराने के लिए नियुक्त मतदान दलों को सुबह 8.00 बजे, साथ ही बस्सी और आमेर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान कराने के लिए नियुक्त मतदान दलों को सुबह 10.00 बजे रवाना किया जायेगा। जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने निर्देश जारी कर रवानगी स्थल पर वाहनों के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।