(Amber, Jaipur)
पंचायत चुनाव के पहले चरण की तस्वीर साफ हो गई है...जिन उम्मीदवारों को अपना नाम वापस लेना था, वो मैदान से हट चुके हैं...नाम वापसी की समय सीमा खत्म होते ही, तस्वीर साफ हो चुकी है कि किस सीट से कौन-कौन प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं....साथ ही निर्वाचन विभाग ने अफने स्तर पर सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिंह आवंटित कर दिए हैं...आपको बता दें कि पहले चरण के लिए 16 जनवरी को मतदान होगा... पंचायतीराज आम चुनाव 2015 में जोधपुर जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रथम चरण के चुनावों को लेकर आज नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि पर भाजपा ने वार्ड संख्या 4 से खाता खोल दिया है। वार्ड चार से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया.... जहां आज कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन वापिस ले लिया। जिससे वार्ड चार से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई... इसके साथ ही चुनावों के नजदीक आते ही पार्टियों में कश्मकश का दौर जारी है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।