मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को दिया सखी सम्मान
(Amber, Jaipur) ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की ओर से महिलाओं द्वारा सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले समूहों और महिलाओं को हिंदुस्तान जिंक की ओर से सखी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में विकास करने के लिए व्यक्तिगत श्रेणी, समूह श्रेणी और गैर सरकारी संस्थानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजे ने महिलाओं की ओर से किए गए कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे बदलाव से पूरे प्रदेश में बदलाव लाकर विकास करने की बात कही। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की ओर से आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करने पर बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को प्रदेश के विकास और रोजगार के लिए अन्य समूहों के साथ आगे आने को कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।