दिल्ली में मौसम सर्द, कोहरे से देशभर में 148 ट्रेनें लेट
(DELHI, India) कोहरे के कारण पूरे देश में करीब 148 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमे 50 सुपरफास्ट और दो राजधानी हैं, कोहरे के कारण चार सुपरफास्ट और एक शताब्दी ट्रेन निरस्त हैं, दिल्ली एयरपोर्ट आने वाली 10 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं और 4 फ्लाइट्स रद्द है, दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली 18 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं और 3 फ्लाइट्स रद्द हैं, दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य विजिबिलिटी 900 मीटर और रनवे पर 1400 मीटर है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, "शुक्रवार सुबह राजधानी में घना कोहरा छाया रहा, इस दौरान दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, दिन में मौसम मुख्य तौर पर साफ रहेगा." दिल्ली का शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 94 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य रहा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।