पंचायत चुनाव में पहले चरण की तस्वीर साफ होने के बाद दूसरे चरण की अधिसूचना जारी
(Amber, Jaipur) पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 12 जनवरी तक सुबह 11 से तीन बजे तक पर्चे भरे जा सकेंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 फरवरी को तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन तीन बजे बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 22 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। द्वितीय चरण में पंच-सरपंच चुनाव के लिए लोक सूचना जारी होगी। 23 जनवरी को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 24 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पंचायत समिति मुख्यालय पर इसी दिन मतगणना होगी और सरपंच का चुनाव होगा। 25 जनवरी को उप सरपंच के लिए चुनाव होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।