(Amber, Jaipur)
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है...इसी कड़ी में पार्टी मुख्यालय पर जिला समितियों की बैठक का आयोजन किया गया...इस बैठक में प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया...बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस दौरान सभी पदाधिकारियों से दूसरे चरण के प्रत्याशियों पर चर्चा की..बताया जा रहा है कि बीजेपी पहले चरण की तरह इस बार भी प्रत्याशियों के नाम का एलान ऐन वक्त पर करेगी....यानि की 11 जनवरी की रात को प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी...बीजेपी के पंचायत चुनाव प्रभारी गुलाबचंद कटारिया अस्वस्थ होने के कारण बैठक में नहीं आ सके..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।