(DELHI, India)
यूपी के अलीगढ़ में बीएसपी नेता धर्मेंद्र चौधरी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाइक सवार बदमाशों ने 12 से 15 राउंड फायरिंग की, बीएसपी नेता धर्मेंद्र चौधरी पर एसपी सिटी के दफ्तर के पास बारहद्वारी इलाके में हमला हुआ, हमले के वक्त धर्मेंद्र चौधरी ड्राइवर के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार में जा रहे थे, बदमाशों की फायरिंग में धर्मेंद्र चौधरी बुरी तरह जख्मी हो गए, इसके बाद बीएसपी नेता धर्मेंद्र चौधरी को उनका ड्राइवर फौरन अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन चौधरी को बचाया नहीं जा सका, चश्मदीदों के मुताबिक दो बाइक सवारों ने इशारे से धर्मेंद्र चौधरी की कार रुकवाई, इसके बाद उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी, बीएसपी नेता धर्मेंद्र चौधरी रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े थे, अब तक उनकी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है, पुलिस इस पूरी घटना की पड़ताल कर रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।