पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिये सरगर्मियां तेज...
(Amber, Jaipur) भाजपा मुख्यालय में एक बार फिर से रायशुमारी होगी,,, शुक्रवार को दूसरे फेज के लिए प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई,,,जिनमें 33 जिलों में 22 जिलों पर एक नाम पर सहमति बनी,,,वहीं बाकी 11 जिलों पर आज चर्चा की जाएगी,,, बैठक में भाजपा पंचायत चुनाव का नेतृत्व कर रहे गुलाबचंद कटारिया और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद रहेंगे,,, वहीं दूसरे फेज के लिए पूरी तैयारी की जाएगी,,, भाजपा उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने बताया कि आज एक बार फिर से दूसरे फेज के टिकट पर चर्चा की जानी है,,, जिनमें बीकानेर, चुरू, जयपुर, करौली, धोलपुर, बारां, झालावाड, टोंक प्रतापगढ और जैसलमेर शामिल है,,, उधर, भाजपा ने माना है कि टिकट देरी से जारी करने का पार्टी की रणनीति का हिस्सा है,,, जिसके तहत पार्टी टिकट नामांकन के दिन ही जारी कर रही है,,,वहीं तीसरे फेज के लिए भी लास्ट समय में ही टिकट जारी किए जाएंगे,,, प्रदेश कांग्रेस अब तीन फेज में टिकट बांटने जा रही है, शनिवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने जिला स्तर पर नियुक्त किये गये पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया और उसके बाद वरीयता के आधार पर टिकट देने का निर्देश दिया, जिला स्तर पर लगाये गये सभी पर्यवेक्षक अब अपने-अपने इलाके में पहुंच रहे हैं, वहां वो आगामी तीन दिन में पार्टी प्रत्याशियों को सीधा सिंबल देंगे, अगर इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है, तो पर्यवेक्षक सीधे पीसीसी चीफ से संपर्क कर सकते हैं, उधर जिला स्तर पर लगाये गये पर्यवेक्षकों के साथ स्थानीय स्तर के नेताओं को तरजीह दी गई है, उनके फीडबैक को पार्टी ने वरीयता दी है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।