बिपाशा बसु के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं राणा डग्गुबती
(India) इस फिल्म में काम करने को लेकर अभिनेता इतने उत्साहित हैं कि उनसे अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने का और इंतजार नहीं हो रहा। तेलुगू फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर डग्गुबती (30) को इस फिल्म में बिपाशा के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फैशन डिजाइनर विक्रम फडणवीस इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
डग्गुबती ने कहा, जीवन को लेकर यह बहुत ही बेहतरीन फिल्म है और मैं बहुत खुश हूं कि एक बार फिर से मैं बिपाशा के साथ काम काम कर रहा हूं क्योंकि यह हर किसी के लिए एक अनोखी फिल्म साबित होगी। जिस तरह से विक्रम ने मुझे मेरे द्वारा निभाये जाने वाले पात्र के बारे में बताया, मैं उसी दिन से इस पात्र को बहुत पसंद करने लगा। फिल्म ‘दम मारो दम’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रोमांस की अफवाह आयी थी लेकिन डग्गुबती का कहना है कि वे बिपाशा को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं मुंबई में बहुत कम लोगों को जानता हूं और बिपाशा उन लोगों में से एक हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।