(Aurai, Muzaffarpur)
पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्र ने आज बताया कि 18 से 20 की संख्या में बीती रात्रि मझौलिया गांव पहुंचे सशस्त्र माओवादियों ने वहां सडक निर्माण कार्य में लगी एक निजी निर्माण कंपनी की दो दो जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर एवं जीप सहित अन्य सात वाहनों को आग के हवाले कर दिया, उन्होंने बताया कि माओवादियों ने कार्यस्थल पर मौजूद उक्त कंपनी के तीन कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिये, रंजीत ने बताया कि माओवादियों ने कथित रूप से अवैध वसूली की अपनी मांग पूरी नहीं होने पर इस वारदात को अंजाम दिया, उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले माओवादियों की धरपकड के लिये पुलिस द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गयी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।