मकर संक्रांति से पहले दिल्ली औऱ आसपास के शहरों में जबर्दस्त कोहरा, पारा 7 डिग्री के पास
(DELHI, India) आज सुबह से जबर्दस्त कोहरा छाया हुआ है,,,दिल्ली में पारा भी गिरा है और पारा 7 डिग्री के आसपास है,, दिल्ली और आसपास के शहरों में अगले दो तीन दिन में बारिश का भी अनुमान है,,,कोहरे के कारण देश में 91 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, हालांकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर ज्यादा असर नहीं दिखा है, दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों में सर्दी की छुट्टी बढ़ी दी गई है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराचंल, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मनीपुर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा है, देश भर में कोहरे की वजह से ट्रेन यातायात पर खासा असर पड़ा है और लगभग 91 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।