(DELHI, India)
नई दिल्ली-इंटरनेट ऐंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया है।पुरस्कार वितरण समारोह बाद में दिल्ली में होगा, लेकिन अमिताभ इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें एसोसिएशन की एक प्रतिनिधि ने पहले ही सम्मानित कर दिया है। उन्हें यह पुरस्कार मुंबई में मंगलवार को दिया गया।अमिताभ ने पुरस्कार मिलने पर अपने ऑनलाइन प्रशंसकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, आईएएमएआई भारत में सोशल मीडिया का एक संघ है और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर्सन ऑफ दि ईयर से सम्मानित किया है और यह समय है कि मैं अपने बढ़े हुए परिवार को इसके लिए सम्मानित करूं, आप की ही वजह से मुझे यह सम्मान मिला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।