(International)
नई दिल्ली। आईएसआईएस के आतंकियों का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। ये दहशतगर्द मासूम बच्चों को मौत की भट्टी में झोंक रहे हैं। ISIS ने इंटरनेट पर एक नया वीडियो अपडेट किया गया है जिसमें 10 साल के मासूम बच्चे को कत्ल करते हुए दिखाया गया है।इस बच्चे की मासूम शक्ल देखकर किसी को भी इस पर प्यार आ जाएगा। चेहरे पर भोलापन और आंखों में मासूमियत, लेकिन दिल में धधक रही आग को देख पाना बेहद मुश्किल है। वो आग जिसमें आतंक के आकाओं ने इसके बचपन को झोंक दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।