सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत का मामला और उलझा
(India)
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत का मामला दिनोंदिन उलझता ही जा रहा है। खबरों के मुताबिक मीट कारोबारी मोइन कुरैशी और सुनंदा के बीच 2013 में ब्लैकबेरी पर मैसेज के जरिए बात हुई थी। सुनंदा ने 17 मार्च, 2013 को ब्लैकबेरी मैसेंजर पर कुरैशी को लिखा था कि तुम्हारी फैक्टरी में सब ठीक तो है ना। हमने तुम्हें मिस किया। हमारे 97-लोधी एस्टेट वाले घर डिनर पर आओ। मुझे, शशि और नवीन को खुशी होगी। लव सुनंदा। जिसका कुरैशी ने जवाब दिया कि शुक्रिया अब सब काबू में है। डार्लिंग, मैं 20 मार्च को लाहौर में रहूंगा.. लौटने के बाद मिलता हूं। डिनर पर बुलाने के लिए शुक्रिया। लव मोइन। ये बातचीत दोनों के रिश्तों में करीबी साबित करने वाली है। जिसके बाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में चार और लोगों से पूछताछ की है। इनमें थरूर और सुनंदा के मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं। दो बड़े बिजनेसमैन से भी पूछताछ की गई है। लेकिन इनके नाम अब तक सामने नहीं आ सके हैं.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।