घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR
(DELHI, India) दिल्ली-एनसीआर में आज घना कोहरा छाया हुआ है. रविवार सुबह कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया.दिल्ली में घने कोहरे की वजह से रविवार को 21 फ्लाइट कैंसिल हो गईं, जबकि 47 लेट हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई. रेलवे के मुताबिक कोहरे की वजह से अभी तक 142 ट्रेन लेट हैं.मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में सुबह 5.30 बजे पारा 08 डिग्री दर्ज किया गया. फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. कोहरे के कारण शनिवार को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था और 68 फ्लाइट लेट हो गई थीं, जबकि 6 कैंसिल करनी पड़ी थीं. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का डबल अटैक जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन तक घना कोहरा बना रहेगा.रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (2034) 21 घंटे देरी से चल रही है. नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 13 घंटे देरी से चल रही है. इसी प्रकार से नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस तय समय से 17 घंटे लेट है. आनंद विहार से हटिया जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस 12 घंटे लेट चल रही है.




Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।