(India)
नई दिल्ली: सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत फिल्म ‘मैसेंजर आफ गॉड’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में है। सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम फिल्म निर्माताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस है और अगर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिला तो मंगलवार को फिल्म रिलीज होगी।वहीं माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख को फिल्म प्रदर्शित करने के लिए कुछ शर्तों का पालन करने के लिए कहा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार हो सकता है फिल्म के साथ यह घोषणा (डिस्क्लेमर) भी जोड़ने को कहा जाए जिसमें यह लिखा होगा कि फिल्म किसी विशेष समुदाय के विरूद्ध नहीं है और यह केवल एक काल्पनिक कथा है। फिल्म निर्माताओं से यह भी कहा जा सकता है कि वह डिस्क्लेमर में यह भी जोड़ें कि मूवी में दिखाए गए किसी भी चरित्र के पास परालौकिक या जादूई शक्तियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के संवादों में भी कुछ बदलाव करवाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म विवादों में घिर गई है और विभिन्न सिख संगठन इसे जारी करने का विरोध कर रहे हैं जिसको लेकर पंजाब में इस फिल्म पर बैन लग गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।