'जिद' ने मेरा बॉलीवुड करियर संभाला: श्रद्धा
(India) वह फिलहाल हिंदी-तेलुगू फिल्म 'हांटिंग ऑफ बांबे मिल्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं, श्रद्धा ने बताया, "मेरे खयाल से 'जिद' की रिलीज ने बॉलीवुड में मेरे करियर को सहारा दिया है, मुझे ढेर सारे ऑफर मिल रहे हैं." 'हांटिंग ऑफ बांबे मिल्स' का निर्देशन आयुष रैना कर रहे हैं, जिसमें श्रद्धा दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं, उन्होंने कहा, "फिल्म के तेलुगू संस्करण में मैं सीईओ की भूमिका में हूै, जबकि हिंदी संस्करण में एक पत्रकार हूं. यह मजेदार व चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मेरे खयाल से मैं पहली ऐसी अभिनेत्री हूं, जो एक ही फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभा रही है." यह श्रद्धा की पांचवीं भुतहा फिल्म होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।