(BIHAR, India)
पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS-P) में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. एक लड़की ने यहां के डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.लड़की ने संस्थान से शिकायत की है कि उस डॉक्टर ने जांच के दौरान उससे गलत बर्ताव किया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है. मामला AIIMS की उस कमेटी के पास भेजा गया है, जो यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाई गई है.लड़की इलाज के लिए संस्थान के OPD में गई थी. अंदरूनी अंग से ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से गाइनीकोलॉजिस्ट से उसका इलाज चल रहा था. बाद में उसे सर्जरी विभाग भेजा गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।