IPL कोच्चि विवाद तक पहुंची जांच-सुनंदा मर्डर केस
(DELHI, India) नई दिल्ली: पत्रकार नलिनी सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी से शुक्रवार को कहा कि सुनंदा ने उनसे खुलासा किया था कि आईपीएल कोच्चि टीम से जुडे विवाद संबन्धी आरोप उन्होंने (सुनंदा) थरूर के वास्ते खुद पर ले लिया था.सूत्रों ने कहा कि विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने नलिनी सिंह से पूछताछ की. नलिनी सिंह ने कहा कि सुनंदा ने उनसे अपनी मौत के एक दिन पहले आईपीएल मुद्दे का जिक्र किया था. एक दिन बाद ही सुनंदा एक लक्जरी होटल में मृत मिली थीं.सूत्रों ने कहा कि एसआईटी आईपीएल से जुड़े विवाद को समझने और पूर्ववर्ती आईपीएल कोच्चि फ्रेंचाइजी के व्यापार माडल की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) की मदद लेगी. जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल करेंगे कि क्या आईपीएल विवाद का सुनंदा की मौत से कोई लेना देना है.इस बारे में पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो एसआईटी आईपीएल फ्रेंचाइजी के वित्तीय लेनदेन की जांच करेगी.उन्होंने कहा, 'कई बातें हैं. यह पृष्ठभूमि हो सकती है और यह मकसद भी हो सकता है. अगर हमें जरूरत हुयी कि समझने के लिए वित्तीय लेनदेन को देखा जाए, अगर जरूरत हुयी कि कंपनी के गठन और वित्तीय पृष्ठभूमि पर गौर किया जाए जो हम इसे देखेंगे.' बस्सी ने यह संकेत भी दिया कि इस सिलसिले में थरूर से 'कुछ दिनों' में फिर पूछताछ हो सकती है.उन्होंने कहा कि पहली बार पूछताछ के दौरान हमने उनसे जो बात की, उसका विश्लेषण किया जा रहा है और अगर हमें आगे पूछताछ की जरूरत हुई तो ऐसा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह एक जटिल मामला है, इसलिए उनसे फिर बात करने की आवश्यकता होगी.नलिनी सिंह ने पिछले साल 20 जनवरी को एसडीएम को दिए अपने बयान में कहा था कि अपनी मौत से एक दिन पहले सुनंदा ने उनसे फोन पर बात की थी और थरूर के पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ कथित संबंधों को लेकर निराशा जताई थी. सूत्रों ने बताया कि नलिनी सिंह ने एसआईटी को भी वहीं बातें बतायीं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।