मेरठ में एक घर में मिले महिला और बच्चों के शव
(India)
मेरठ में सुबह सुबह उस वक्त अफरा तफरी मची जब यहां स्थित एक निर्माणाधीन कालोनी के एक प्लाट में बने छोटे से कमरे में से एक महिला और तीन बच्चो के खून से लथपथ शव मिले... चारों की गला रेत कर हत्या की गयी थी.... सुचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की ही थी कि पुलिस को खबर मिली की कुछ दुरी पर एक रेलवे फाटक के पास एक महिला और पुरुष के शव भी पड़े हैं.... बाद में पता चला कि जिस कमरे में एक महिला और तीन बच्चों के शव मिले थे उन्हें शानू नाम के युवक ने वहां रहने के लिए दिया था... पुलिस ने शानू से पूछताछ की तो सामने आया की मृतक दोनों महिलायें तीन बच्चो के साथ उसके पास रहने के लिए जगह मांगने आई थी और शानू ने उन्हें रहने के लिए ये कमरा दे दिया था अभी तक पुलिस मरने वालो की कोई शिनाख्त नहीं कर सकी है...पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।