दिल्ली की सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम लेने और उनकी फिल्म का डायलॉग बोलकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश के लोगों का दिल तो जीता ही, वह शाहरुख को भी अपना मुरीद बना गए। शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा, ओबामा के भाषण का हिस्सा बना इसका मुझे गर्व है। सुनकर उदास हुआ कि वह भांगड़ा नहीं कर पाए, लेकिन अगली बार श्छैंया-छैंया पर पक्का होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।