सीएमओ में कर परामर्शदात्री समिति की अहम बैठक, सीएम राजे की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर बजट पूर्व चर्चा
(Amber, Jaipur) आगामी बजट को लेकर सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इस दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री दिनभर बैठकों में बिजी है। कुछ देर पहले सीएम ने बजट कर परामर्शदात्री समिति की बैठक ली है। तो शाम तक वे अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियों से बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगी। साथ ही जनता के अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के बजट के लिए सुझाव लेंगी। कर परामर्शदात्री की बैठक में उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, मुख्य सचिव सीएस राजन, एसीएस यूडीएच अशोक जैन, एसीएस एग्रीकल्चर अशोक संपतराम और प्रमुख सचिव उद्योग वीनू गुप्ता के साथ समिति के पदाधिकारी और प्रमुख व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।