उत्तर प्रदेश के उन्नाव के परियर घाट में मिली लावारिश लाशों का मामला अभी थमा भी ना था कि उन्नाव पुलिस लाइन कैंपस में 60 नर कंकाल मिले हैं। ये कंकाल पुलिस लाइन कैंपस के एक कमरे में बोरियों में बंद मिले हैं। पुलिस का कहना है कि ये अपराध शाखा की जांच के बाद के हैं। इसके बाद इन कंकालों को स्टोर रूम में रख दिया गया। पहले ये पुलिस के हॉस्पिटल में रखे गए थे। इन कंकालों का बरसों से कोई उपयोग नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि नर कंकालों में कुछ खोपड़ी और हड्डियां हंै। पोस्टमार्टम के बाद बचे हिस्सों का कभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया, इसलिए बरसों से पड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि जांच की जाएगी कि कंकालों का ठीक से निस्तारण क्यों नहीं किया। हालांकि, जब पुलिस से इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जाएगा। इधर गृहमंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।