जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का रंग ‘फीका’
(India)
राजधानी जयपुर में चल रहे 7वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन गोलछा सिनेमा में 32 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीन वन में 12 फिल्में, स्क्रीन टू में 18 फिल्में और स्क्रीन थ्री में दो फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। रविवार से शुरू हुए जिफ के दूसरे दिन अलग अलग थीम, भाषा और देशी विदेशी डायरेक्टर्स की फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। जयपुर में होने वाले बड़े आयोजनों में से जिफ भी एक है, लेकिन इस बार फिल्म प्रेमियों का रूझान इसकी ओर कम ही देखने को मिल रहा है। जिफ को दूसरे दिन फिल्म प्रेमियों का इंतजार रहा, लेकिन दर्शकों की संख्या बहुत कम देखने को मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।