(HIMACHALPRADESH, India)
मौसम ने करवट बदल ली है और अपने कई रंग दिखा रहा है। सोमवार को पहाड़ों पर हुई भीषण बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ तो वहीं मैदानी इलाकों में अधिकतर जगह धूप है। फिर भी मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृत गलन बढ़ी हुई है। तापमान बढ़ा जरूर है लेकिन बसंत में भी लोग ठिठुरने पर मजबूर हैं। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों जमकर बर्फबारी जारी है। इन इलाकों में प्रशासन मुस्तैद हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी बर्फ ठीक से जम नहीं पाती और इससे बर्फ के ढेर पहाड़ों से खिसकने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में 30 इंज से दो फुट तक जमी बर्फ के हिस्से अगर खिसकते हैं तो घरों आदि को नुकसान पहुंच सकता है।उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में धूप खिली होने से सोमवार को दिन का तापमान ऊपर गया। पंजाब, हरियाणा में धूप खिलने से तापमान में सुधार आया और चंडीगढ़ का पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.2 रिकॉर्ड किया गया। इस बीच पहाड़ों की बर्फबारी से गलन की मार भी जारी है।राजस्थान में धूप ने सर्दी से राहत दिलाई और कई जगह पारा एक से छह डिग्री तक ऊपर गया। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में सुधार के चलते यहां भी सर्दी का असर कम दिखा। मंगलवार को भी यहां बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।