नक्सलियों से मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद
(India)
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पहाड़ी पर घात लगाकर किए गए हमले में सुरक्षाबलों के छह जवान घायल भी हो गए, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल है.. जानकारी के अनुसार कांकेर से करीब 160 किलोमीटर दूर हवलपरस ग्राम की पहाड़ी पर हुए इस हमले में दो ग्रामीण भी घायल हो गए। शहीद टीआई का नाम अविनाश शर्मा पता चला है। वहीं कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के प्रभारी थे। उनके साथ ही पुलिसकर्मी सोनू भी शहीद हो गया। अविनाश शर्मा बिलासपुर के सरकुंडा तखतपुर ग्राम पोड़ी के निवासी बताए गए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।