सुनंदा पुष्‍कर के बेटे शिव मेनन से आज होगी पूछताछ
(DELHI, India) सुनंदा पुष्कर हत्याकांड मामले में आज उनके बेटे शिव मेनन से पूछताछ की जाएगी। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर भीमसेन बस्सी ने दी है। बस्सी ने कहा कि मेनन को पूछताछ के लिए पहले ही तलब किया गया था, लेकिन उनके विदेश में होने के कारण अब तक पूछताछ नहीं हो पाई।हालांकि पुलिस कमिश्नर ने यह नहीं बताया कि मेनन से किस समय पूछताछ होगी। इससे पहले रविवार को एसआइटी ने जांच में शामिल होने का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी कारण से वह दिल्ली नहीं आ सके। बता दें कि मेनन के आने के इंतजार में एसआइटी वसंत विहार स्थित एएटीएस के कार्यालय में दो दिन तक खाली बैठी रही।मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किए हुए सरोजनी नगर थाना पुलिस को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। सुनंदा को दिए गए जहर की पहचान के लिए विसरा को किस देश में भेजा जाए, पुलिस अब तक तय नहीं कर सकी है। बस्सी पुलिस मुख्यालय में मीडिया को दिए बयान में कह चुके हैं कि जहर का पता लगाने के लए विसरा को विदेश भेजा जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।