गुजरात के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी डीजी वंजारा का जेल से बाहर आना तय हो गया है। इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने एडिशनल डीजीपी पीपी पांडे को भी इस केस में जमानत पर रिहा कर दिया। डीजी वंजारा को पहले सोहराबुद्दीन, फिर तुलसी प्रजापति और फिर इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस में आरोपी बनाया गया था। डीजी वंजारा को अहमदाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुजरात में न घुसने की ताकीद और भारत न छोड़ने की शर्त के साथ 50-50 हजार रुपये के दो अलग-अलग बॉन्ड पर जमानत दी है। कोर्ट ने ये भी कहा है कि डीजी वनजारा 24 अप्रैल 2007 से जेल में बंद हैं और इस केस के सभी गवाह पुलिस अधिकारी होने कि वजह से उन्हें डराया धमकाया नहीं जा सकता। इसी आधार पर गुरुवार को कोर्ट ने वंजारा को रेगुलर बेल दे दी। वंजारा को हर शनिवार को कोर्ट मंे भी हाजिरी लगानी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।