श्रेया घोषाल ने की अपने बचपन के दोस्त से शादी
(India)

अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के दोस्त शीलादित्य से शादी कर ली है। शुक्रवार सुबह उन्होंने फेसबुक पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी। शीलादित्य के साथ शादी की तस्वीर शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा है, बीती रात (5 फरवरी को) मैंने अपने प्यार से हमारे परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बंगाली ट्रेडिशन में शादी कर ली। शीलादित्य और मैं हमारे जीवन के नए दौर के लिए आप सभी से शुभकामनाएं चाहते हैं। गौरतलब है कि श्रेया और शीलादित्य बचपन के दोस्त हैं। शीलादित्य टेकी हैं और वेबसाइट के फाउंडर हैं। बताया जा रहा है कि श्रेया अपनी शादी का खुलासा वैसे तो 7 फरवरी को करने वाली थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर जब उनकी शादी की खबर फैल गई, तो उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दे दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।