बिपाशा का घर से निकलना मना है!
(India) जी हां, बिपाशा बसु का एक हफ्ते तक घर से निकलना मना है। वजह है कि उनकी आंख की सर्जरी। बिपाशा ने हाल में आंख की सर्जरी कराई है और डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।एक खबरी ने बताया, 'बिपाशा की दूर की नजर थोड़ी कमजोर (-2.5) थी, लेकिन वो चश्मा नहीं पहनना चाहती थीं। चश्मे से बचने के लिए बिपाशा ने एक क्लिनिक में सर्जरी कराई। उनकी दोनों आखों की एक साथ सर्जरी की गई।'
एक और सूत्र के मुताबिक,'बिपाशा को दूर की चीजें देखने में दिक्कत आ रही थीं। अब वो खुश हैं कि ऑपरेशन सफल होने के बाद उनकी यह दिक्कत दूर हो गई। बिपाशा रिकवरी कर रही हैं, वो लंबे समय तक टीवी नहीं देख सकतीं और उन्हें अपनी आंखों को धूप से भी बचाना है।'
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।