भाजपा कार्यकर्ताओं को नया टारगेट, 500 मेंबर बना पाओ टिकट
(Amber, Jaipur) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान का लक्ष्य बड़ा है जबकि समय कम होनेे के बावजूद एक करोड़ सदस्य बनानेे के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। परनामी सोमवार को भाजपा सदस्यता अभियान मंथन बैठक में बोल रहेे थेे। उन्होंने कहा कि राज्य में बार बार चुनाव आने से सदस्यता अभियान धीमी गति सेे चला औैर अभी तक राज्य में 27 लाख 85 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैै। उन्होंने कहा कि अब 500 मेंबर बनाने वाले को ही अगामी नगरपालिका चुनाव में टिकट मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अब सदस्यता अभियान को बूूथ स्तर पर ले जाकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनानेे का लक्ष्य तय किया गया हैैै। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस अभियान के तहत 28 फरवरी तक प्रदेश में 85 लाख सदस्य बनानेे का लक्ष्य दिया था।लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेे ने आगे बढ़कर एक करोड सदस्य बनानेे का लक्ष्य निर्धारित किया हैै। उन्होंने कहा कि राज्य में 47 हजार बूथ है और 200 सदस्यों के हिसाब से 84 लाख सदस्य बनाकर तय लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर पहुंच कर लक्ष्य को प्राप्त करेंगेे। उन्होंनेेे कहा कि पार्टी की सदस्यता बढऩेे से भाजपा का जनाधार मजबूत होगा तथा प्रदेश में भाजपा आने वालेे कई वर्षो तक सत्तारुढ़ रहेगी। उन्होंनेे कहा कि इस अभियान के लिए बनाए गए मंडल प्रभारी का नाम बदलकर मंडल प्रवासी तथा जिला प्रभारी को जिला प्रवासी एवं संभाग प्रवासी भी नियुक्त किए गए हैै। उन्होंंंनेे बताया कि इस बैठक मेंं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजेे सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, मंडल अध्यक्ष सहित सभी स्तर के पदाधिकारी भाग लेे रहेे हैैै

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।