आज फिर होगी शशि थरूर से पूछताछ
(India)

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से गुरुवार को दोबारा पूछताछ हो सकती है। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बुधवार को बताया कि सुनंदा के पति थरूर को समन भेजा जा चुका है। थरूर से पिछली बार आठ घंटे पूछताछ की गई थी। तब बस्सी ने कहा था कि थरूर से अधिक पूछताछ नहीं हो सकी थी। एसआइटी की मानें तो उनसे इस बार फिर घंटों पूछताछ की जाएगी। बुधवार को थरूर के चालक बजरंगी व दो अन्य महिलाओं से एसआइटी ने घंटों पूछताछ की। दोनों महिलाएं कौन हैं, उनके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच सीबीआइ से करवाने की मांग संबंधी जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि यह प्रचार हित याचिका लग रही है। मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी व जस्टिस आरएस एंडलॉ की पीठ ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। एसआइटी मामले की जांच कर रही है, इस स्थिति में जांच में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।