डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इसके लिए फिल्म का नाम बदलना पड़ा है। गॉड शब्द फिल्म के नाम से हटा दिया गया और अब यह द मैसेंजर के नाम से रिलीज हो रही है । नाम बदलने की जानकारी खुद राम रहीम ने ट्विटर पर दी है। ये फिल्म आज 3 से 4 हजार थिएटर में यह फिल्म रिलीज होगी।दावा यहां तक किया जा रहा है कि फिल्म के लिए 15 से 20 दिन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद के चलते यह टलती गई। राम रहीम को भगवान के तौर पर दिखाए जाने से सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। विवादों के बीच लीला सैमसन ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और आरोप लगाए थे कि केंद्र एमएमजी की मंजूरी के लिए दबाव बना रहा है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी फिल्म की रिलीज को लेकर जमकर प्रदर्शन भी हुए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।