(Mumbai, Mumbai)
फिल्म 'रॉय' बेशक आलोचकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन दर्शकों को फिल्म भा गई है। फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 21.56 करोड़ का बिजनेस कर दिखाया है।रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 11.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि शुक्रवार को फिल्म ने 10.40 करोड़ बटोरे थे।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'रॉय ने शुक्रवार को 10.40 करोड़, शनिवार को 11.16 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में कुल 21.56 करोड़ का बिजनेस किया।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।