पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नीब सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से फिर से पूछताछ हो सकती है। दिल्ली पुलिस कमिश्नतर बीएस बस्सी ने इस बात के संकेत दिए हैं....जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता थरूर के साथ तरार की दोस्तीे की खबरें पता चलने के बाद सुनंदा और थरूर के रिश्तेु में तनाव पैदा हो गया था.. बस्सीर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर थरुर से दोबारा पूछताछ की जा सकती है.. हाल ही में उनसे की गई ताजी पूछताछ में तरार के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल-जवाब किए गए थे..हालांकि दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए तरार को अभी कोई नोटिस नहीं दिया है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।