इसी साल होगी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी
(India)


क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमार के बीच खबर आ रही है कि अपने इश्क के चर्चो के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली ट्वीट के जरिए सरेआम अपने प्यार का इजहार करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड ‘अपनी लव’ यानी अनुष्का शर्मा से शादी करने जा रहे हैं। एक समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधन जाएंगे। विराट-अनुष्का के प्यार के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। कभी अनुष्का स्टेडियम में कोहली की बैटिंग पर ताली बजाती हुई नजर आईं, तो कभी विराट कोहली अनुष्का की साथ विदेश धरती पर घूमते नजर आए। अब ये दोनों खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करने लगे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।