सोनिया गांधी के कहने पर सीबीआई जांच को तैयार हुए सिद्धरमैया
(India)
आईएएस अधिकारी डीके रवि की रहस्मयी मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर बढ़ते दबाब के चलते आखिरकार कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को मामला सीबीआई को सौंप दिया है। वहीं कर्नाटक सरकार द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक सीएम को सीबीआई जांच कराने की सलाह दी थी। आईएएस अधिकारी डीके रवि की मौत के मामले की सीबीआई जांच न कराने पर अड़ी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जिद छोड़ने की सलाह दी थी। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि सोनिया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को रवि की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने को कहा है। रवि की मौत के मामले में उनके परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी।वहीं विपक्ष दल भी इस मुद्दे को लेकर लगातार विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष ने राज्यपाल से अनुरोध किया था कि वह सिद्धरमैया सरकार को सलाह दें कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। लेकिन इसके बावजूद कर्नाटक सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग से साफ इनकार कर दिया था। सीबीआई जांच की मांग पर कर्नाटक के गृह मंत्री केजे जॉर्ज ने कैबिनेट की बैठक के बाद साफ कहा था कि सरकार के रूख में कोई बदलाव नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।