बदसलूकी मामले में शाहरूख के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश
(India)
आईपीएल मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी मामले में किंगखान शाहरूख मुश्किल में पड़ सकते है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरूख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए है। महाराष्ट्र चाइल्ड कमीशन ने मुंबई पुलिस को शाहरूख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। शाहरूख खान पर बच्चों के सामने गाली-गलौज करने का आरोप है। गौरतलब है कि साल 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल मैच के बाद शाहरूख की सिक्योरिटी गार्ड के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान शाहरूख पर अपने बच्चों व अन्य बच्चों के सामने गाली गलौच करने व गार्ड के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। आयोग का कहना है कि शाहरूख का यह बर्ताव बच्चों की मानसिकता पर गलत प्रभाव डालता है। आयोग ने अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने को लेकर जांच के आदेश भी दिए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।