केन्द्र सरकार ने नदिया जिले के रानाघाट के एक कॉन्वेंट स्कूल में वृद्धा नन के साथ गैंगरेप मामले की सीबीआई से जांच कराने की पश्चिम बंगाल सरकार की सिफारिश ठुकरा दी है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नन गैंगरेप केस की सीबीआई से जांच कराने की बंगाल सरकार की सिफारिश मिली थी। इसे नामंजूर कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। इस बीच पता चला है कि स्कूल में लूटपाट एवं वृद्धा नन से हैवानियत की घटना को बांग्लादेश के अपराधियों ने अंजाम दिया है। अपराधी स्कूल में रखी मोटी रकम लूटने आए थे। नन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्सा कर उसके साथ दरिन्दगी की। अपराधी सीमा पार कर बांग्लादेश भाग गए हैं। मामले में बुधवार को मुम्बई से पकड़े गए आरोपी मोहम्मद सलीम शेख ने सीआईडी की पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।