‘हादसे के समय मैं कार नहीं चला रहा था’
(India)
हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अभिनेता सलमान खान ने कोर्ट को बताया कि जब हादसा हुआ था वह कार नहीं चला रहे थे। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सलमान पेश हुए और उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया। इससे पहले कोर्ट ने अभिनेता की याचिका खारिज कर दी है। जिसमें सलमान ने मीडिया को अपने बयान रिकॉर्ड करने के दौरान बैन करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने मामले में मीडिया को अपनी राय ना देने की चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि मीडिया केवल उन्हीं रिपोर्टस को दिखाए जो अदालत में पेश किए जा रही है। उल्लेखनीय है कि 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान सुबह करीब ११ बजे कोर्ट पहुंचे। सुनवाई से पहले से सलमान ने कोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने बयान पूरा होने के बाद ही मीडिया को खबर दिखाने का आदेश दिया। आपको बतादें मामले को लेकर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सलमान को अगली सुनवाई के दौरान पेश होने का आदेश दिया था। सलमान ने कोर्ट में हाजिर होने के लिए 3 हफ्ते की मोहलत मांगी थी। सलमान की इस अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।