रामपाल को किया कोर्ट में पेश
(India)
सतलोक आश्रम बरवाला के संचालक रामपाल को हिसार के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतीक जैन की कोर्ट में पेश किया गया। हिसार की सेंट्रल जेल में बंद रामपाल की यह पेशी सतलोक आश्रम बरवाला के खिलाफ पिछले साल नवंबर में हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान आश्रम में मौजूद आधा दर्जन अनुयायियों की मौत के मामले में हुई। इस केस में रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी। रामपाल के वकील ने बताया कि जेल शिफ्टिंग मामले की भी सुनवाई हुई। इस मामले में रामपाल ने एक याचिका दायर करके उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की गुहार लगा रखी है। अब जेल शिफ्टिंग मामले में 4 मई को सुनवाई होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।