मिस्र में अमिताभ बच्चन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
(India)
मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने अमिताभ बच्चन को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. एकेडमी ने उन्हें सिनेमा क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया.... डॉक्टरेट से सम्मानित किए जाने पर बिग बी ने कहा कि ये इस बात का सबूत है कि भारतीय सिनेमा और उसकी तकनीक सिर्फ भारतीय सीमाओं तक सीमित नहीं रही। गीजा के सैयद डारविश हॉल में आयोजित समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा, श्संस्कृति भी किसी भी देश के लिए एक किस्म की शक्ति के समान है और इसका इस्तेमाल दुश्मनी को दोस्ती में तब्दील करने के लिए होना चाहिए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।