भूस्खलन से घाटी में राजमार्ग बंद
(India)
जम्मू एवं कश्मीर राज्य में घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला अतिमहत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा. इसके बंद होने से घाटी में रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों का टोटा हो रहा है. जम्मू के यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के मगरकोट और रामबन सेक्टर में तीन अन्य जगहों पर हुए ताजा भूस्खलन की वजह से हमारी मार्ग साफ करने की कोशिशें प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा, ष्राजमार्ग कल (शनिवार) अपराह्न् खोला गया था, ताकि घाटी के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति करने जा रहे ट्रकों को वहां से निकाला जा सके, लेकिन मगरकोट और रामबन जिले में तीन अन्य जगहों पर हुए ताजा भूस्खलन की वजह से राजमार्ग दोबारा बंद कर दिया गया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।