उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर स्थित होटल और रिसोर्ट उदय पैलेस में पुलिस को रेव पार्टी होने की जानकारी मिली। ऐसे में पुलिस ने रिसोर्ट में दबिश दी तो स्थिति चैकाने वाली सामने आई। होटल में 7 भागो में सामूहिक वैश्यावृत्ति और सार्वजनिक तौर पर शराब और मौज शौक के सभी साजो सामानों के साथ भारतीय संस्कृति की धज्जिया उड़ाई जा रही थी। इस पुरे आयोजन को रिसोर्ट मालिक पंकज बंसल और उनकी पत्नी ने आयोजित किया था1 कार्यवाही के दौरान रिसोर्ट में हड़कम्प मच गया वही पुलिस ने रिसोर्ट में मौजूद 16 युवतियों सहित सभी 80 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान रिसोर्ट संचालक पंकज बंसल मौके से फरार हो गया लेकिन मौके से नीलिमा बंसल नाम की महिला को गिरफ्तार किया जिससे बड़ी तादाद में नकदी भी बरामद की गयी हे। अब पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों पर पिता एक्ट में कार्यवाही कर रही हे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।