आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पुलिस और चंदन तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ पर सियासत शुरू हो गई है। कुछ स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को इस मुठभेड़ में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलांगोवन का कहना है कि चित्तूर एनकाउंटर में पुलिस ने फायरिंग करने से पहले मासूम लोगों को चेतावनी तक नहीं दी। वहीं इस मामले में आंध्र सरकार का कहना है कि मुठभेड़ फर्जी नहीं थी। जबकि सरकार ने भी मामले में सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि चित्तूर जिले के सेषचलम पर्वतीय क्षेत्र के जंगल में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लाल चंदन के बीस तस्कर मारे गए थे। यह तस्कर चंद्रागिरी के जंगलों में लकड़ी काट रहे थे। छह पुलिसकर्मी भी इस मुठभेड़ में घायल हुए थे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।