अब दोपहर 12 से रात 9 बजे तक दिखा सकेंगे मराठी फिल्में
(India)
महाराष्ट्र में मराठी फिल्मों के दिखाने के विवाद में आखिरकार मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्मों के लिए प्राइम टाइम बढ़ा दिया गया है. मल्टीप्लेक्स मालिकों ने मराठी फिल्म को प्राइम टाइम देने की बात मान ली है.महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने कहा, श्श्अब प्राइम टाइम दोपहर 12 से रात 9 बजे तक होगा. इस समय में दिखाए गई मराठी फिल्मों को ही प्राइम टाइम शोज में गिना जाएगा.शोज के फैसले के लिए 4 सदस्यों की समिति बनाई गई है. यह समिति तय करेगी की किस मराठी फिल्म के लिए प्राइम टाइम में से कौन सा स्लॉट होगा. इस कमेटी में 2 प्रोड्यूसर और 2 डिस्ट्रीब्यूटर होंगे.पूरे साल में मराठी फिल्मों के 124 शो दिखाने हैं. ये शो प्राइम टाइम में शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच दिखानी है लेकिन अगर मराठी फिल्म का कोई प्रोड्यूसर ये चाहता है कि उसकी फिल्म दोपहर में दिखाई जाए तो ऐसा हो सकेगा और ऐसा हुआ तो उस दिन शाम छह से नौ बजे के बीच फिल्म दिखाने की बाध्यता नहीं होगी.इससे पहले मल्टीप्लेक्स थिएटर मालिकों और सरकार के बीच बात हुई थी. इस बैठक में इस बात पर फैसला हुआ था कि मराठी फिल्म प्रोडयूसरों को लगता है कि उनकी फिल्म दोपहर में भी दिखानी चाहिए तो 12 से 6 के बीच भी फिल्म दिखाई जाएगी.मंगलवार को राज्य सरकार ने तमाम मल्टीप्लेक्स को प्राइम टाइम में एक मराठी फिल्म दिखाने का आदेश दिया था. उसी के बाद से ये विवाद शुरू हुआ है जो कहां जाकर खत्म होगा कहा नहीं जा सकता.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।